सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vicky murder case: To avenge the murder of father, uncle and uncle, shot four bullets, main accused caught

विक्की हत्याकांड: तीन भाइयों की हत्या का बदला लेने के लिए की वारदात, चार गोलियां मारीं, मुख्य आरोपी पकड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 11 Mar 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Baghpat News: दोघट के फार्म हाउस पर शामली के बहावड़ी से आई बरात में पूर्व प्रधान बबली के हिस्ट्रीशीटर पति विक्की मलिक की हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी यशवीर के पिता की हत्या में भी विक्की मलिक नामजद था। 
 

Vicky murder case: To avenge the murder of father, uncle and uncle, shot four bullets, main accused caught
विक्की मलिक की फाइल फोटो और मौेके पर जांच करतीं सीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
Trending Videos
Murder in Baghpat: दोघट कस्बे में धूम सिंह फार्म हाउस में मंगलवार रात बरात में शामली के बहावड़ी की पूर्व प्रधान बबली देवी के हिस्ट्रीशीटर पति विवेक मलिक उर्फ विक्की (42) की चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। विवेक के साथी विपिन देशवाल समेत कई ने वहां से भागकर जान बचाई। हत्या कर वहां से भाग रहे आरोपी यशवीर उर्फ रजत को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं अन्य साथी भाग गए। पूर्व प्रधान बबली ने एक महिला समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोघट के सतेंद्र की बेटी की बरात बहावड़ी गांव से आई थी। मंगलवार रात करीब एक बजे चढ़त हो रही थी, तभी फार्म हाउस की पार्किंग में गोलियां चलने लगीं। करीब 15-20 राउंड फायरिंग हुई, जिससे बरातियों में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद बराती पार्किंग में पहुंचे तो वहां बहावड़ी गांव की पूर्व प्रधान बबली देवी के पति विक्की उर्फ विवेक खून से लथपथ पड़े थे। पूर्व प्रधान बबली देवी ने बताया कि वह अपने पति विवेक उर्फ विक्की, जेठ सोरन सिंह, रिश्ते के भाई विपिन समेत अन्य के साथ बरात में आई थीं।
 

खाना खाने के बाद पार्किंग में बातचीत करने लगे। पति विक्की लघुशंका के लिए जाने लगे, तभी गांव के ही यशवीर उर्फ रजत ने चचेरे भाई प्रिंस के साथ मिलकर कई गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी। पूर्व प्रधान ने हत्यारोपी रजत की मां सुनीता, ताऊ लोकेंद्र के साथ साजिश रचकर घटना को अंजाम देने की बात कही। इन चारों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी सूरज कुमार राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी रजत से पूछताछ भी की। साथ ही हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा भी बरामद किया।
 

वर्ष 2024 में जेल से बाहर आया था विवेक उर्फ विक्की
एसपी ने बताया कि पूर्व प्रधान के पति विवेक उर्फ विक्की पर आरोपी यशवीर के पिता, ताऊ व चाचा की हत्या के मामले दर्ज हैं और वह फुगाना थाने का हिस्ट्रशीटर था। विक्की वर्ष 2011 में आरोपी रजत के ताऊ बिजेंद्र की हत्या के मामले में जेल गया था और 2024 में जेल से बाहर आया था। हत्यारोपी रजत और मृतक विक्की पक्ष के बीच तीन पीढ़ियों से प्रधानी के चुनाव में वर्चस्व को लेकर रंजिश चल रही है। विक्की इस बार भी अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए गांव में होर्डिंग्स और बैनर भी लगवाए गए। रंजिश में दोनों पक्षों के 10 से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है।
 

गैंगस्टर बेटे ने मुजफ्फरनगर कचहरी में कर दी थी विक्की त्यागी की हत्या
विवेक उर्फ विक्की का परिवार वर्ष 2015 में तब चर्चा में आया था, जब इसके बेटे सागर ने अपने साथियों संग मिलकर मुजफ्फरनगर कचहरी में कुख्यात बदमाश विक्की त्यागी की हत्या कर दी थी। सागर पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर दी थी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed