सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Waterlogging and filth are troubling people, increasing the risk of disease.

Baghpat News: जलभराव और गंदगी से लोग परेशान, बीमारी का खतरा बढ़ा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging and filth are troubling people, increasing the risk of disease.
विज्ञापन
मेरी आवाज सुनो की पड़ताल
Trending Videos

-डौला गांव के मुख्य मार्ग पर सफाई नहीं होने से कीचड़ में फिसलकर घायल हो रहे लोग
फोटो-15 की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। डौला गांव में जलभराव व गंदगी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान तक नहीं किया जा रहा है। लोगों ने डीएम से शिकायत कर समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।
गांव के राशिद, परवेज, सुहेल, शहजाद, दीपक, पुष्पेंद्र, धर्मेंद्र आदि ने बताया कि मुख्य मार्ग पर जलभराव हो रहा है। इस मार्ग से बसौद, अमरपुर गढ़ी, गौसपुर गांव के लोगों का भी आना जाना लगा रहता है। जलभराव के कारण मार्ग पर गंदगी का भी ढेर लगा हुआ है। इससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं जलभराव के कारण मच्छर पनपने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों की शिकायत को भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। वह कई बार मार्ग को बनवाने और सफाई की मांग कर चुके हैं। लोगों ने डीएम से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां मच्छर पनपने के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। कंवरपाल

गांव के मुख्य मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय है और बच्चों को विद्यालय जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नालियों से निकलने वाला पानी भी घरों में घुस रहा है। तिलकू
काफी दिनों से मुख्य मार्ग का निर्माण नहीं हुआ है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। रामेंद्र कुमार
--

वर्जन

डौला में कर्मचारियों को भेजकर सफाई करवाई जाएगी। मार्ग के निर्माण व पानी निकासी की समस्या का भी जल्द समाधान कराया जाएगा। -नरेंद्र सिंह, बीडीओ पिलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed