{"_id":"699dfa8a0f409578b3090c2d","slug":"women-will-feed-their-children-under-the-shade-of-aanchal-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-147334-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ''आंचल'' की छांव में बच्चे का पेट भरेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ''आंचल'' की छांव में बच्चे का पेट भरेंगी महिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
-शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर स्तनपान कक्ष का प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी व डीएम अस्मिता लाल ने उद्घाटन किया
-बड़ौत बस अड्डे पर भी स्तनपान कक्ष रखवाया गया, उनके अंदर आराम से बैठकर बच्चे को स्तनपान करा सकेंगी महिलाएं
फोटो- 13
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर मंगलवार को प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी व डीएम अस्मिता लाल ने स्तनपान कक्ष का उद्घाटन किया। इस स्तनपान कक्ष को ''आंचल'' नाम दिया गया है और इसकी छांव में बैठकर महिलाएं बिना हिचक के अपने बच्चे को स्तनपान कराकर उसका पेट भर सकेंगी।
डीएम अस्मिता लाल ने बताया कि जन्म के बाद पहले छह माह तक शिशु के लिए केवल स्तनपान ही सर्वोत्तम पोषण है। यह न केवल बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, बल्कि मां और शिशु के भावनात्मक संबंध को भी सुदृढ़ करता है। बताया कि इससे पहले बड़ौत बस अड्डे पर प्रदेश का पहले स्तनपान कक्ष की स्थापना की गई थी और जिले में अब यह दूसरा कक्ष है। अब जल्द ही जिला अस्पताल, तहसील परिसर, प्रमुख बाजार, पार्क और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थलों पर स्तनपान कक्ष स्थापित किए जाएंगे ताकि महिलाओं को परेशानी न हो। बताया कि इसके निर्माण में ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया गया है, जिनको रिसाइकल किया गया है।
उनके अनुसार यह पहल न केवल माताओं के लिए सुविधाजनक होगा, बल्कि शिशुओं के बेहतर पोषण में भी सहायक साबित होगी। महिलाएं अपने शिशु को बेझिझक, सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में स्तनपान करा सकेंगी। कहा कि बाजार, बस अड्डे, सरकारी कार्यालय या सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचने वाली महिलाओं को गोपनीय स्थान के अभाव में कठिनाई उठानी पड़ती थी और कई बार शिशु को भूखा रखना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वह बिना किसी झिझक के बच्चों को स्तनपान करा सकेंगी।
इस स्तनपान कक्ष के साथ ही व्याघप्रस्थ थीम आधारित वाटर कियोस्क की स्थापना की गई, जिससे चौक पर लोगों के लिए गर्मी में पानी की समस्या दूर होगी। इसका उद्घाटन भी प्रभारी मंत्री व डीएम ने किया। इस दौरान एडीएम विनीत कुमार उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।
Trending Videos