सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   50% of the pumps are closed, there is chaos after seeing the tanker.

Bahraich News: 50 फीसदी पंप बंद, टैंकर देख मच रही अफरातफरी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
50% of the pumps are closed, there is chaos after seeing the tanker.
 बहराइच में रोडवेज के पास पेट्रोल भराने के लिए लगी लाइन। - फोटो : बहराइच में रोडवेज के पास पेट्रोल भराने के लिए लगी लाइन।
विज्ञापन
बहराइच। जिले में डीजल-पेट्रोल का संकट गहराता जा रहा है। सोमवार को आधे से अधिक पेट्रोल पंप बंद रहे, जबकि जिन पंपों पर टैंकर पहुंचे वहां गैलेन और पिपिया लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। हालात ऐसे रहे कि दोपहर ढलते-ढलते टंकियां खाली हो गईं और घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को बिना ईंधन के लौटना पड़ा।
Trending Videos


जिले में 121 पेट्रोल पंप विभिन्न कंपनियों के स्थापित हैं। लेकिन आधे से अधिक पंप डीजल और पेट्रोल के बिना सूखे पड़े हैं। शहर के चुंगी नाका स्थित इंडियन ऑयल पंप पर पूरे दिन भीड़ लगी रही, जबकि किसान डिग्री कॉलेज व बस अड्डे के पास के पंपों पर सन्नाटा पसरा रहा। बहराइच-सीतापुर मार्ग, टिकोरा रोड, रमपुरवा चौकी, मरी माता और खैरा-बौंडी मार्ग के कई पंप पूरी तरह बंद मिले। तेजवापुर क्षेत्र में दोपहर तक कोई भी पंप चालू नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईंधन की कमी से गेहूं की थ्रेसिंग, मक्का व सब्जी की सिंचाई प्रभावित हो रही है। स्कूल वाहनों के संचालन पर भी असर पड़ा है। मटेरा व हुजूरपुर में भी लोग दिनभर पंपों के चक्कर लगाते रहे, जबकि कुछ स्थानों पर रात में सीमित वितरण की शिकायतें सामने आईं।
क्या बोले अधिकारी

डीएसओ नरेंद्र तिवारी ने बताया कि आपूर्ति के अनुसार ही वितरण किया जा रहा है, हालांकि संकट के कारणों पर वे स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। बाेले कोशिश की जा रही है कि देा एक दिन में स्थिति नियंत्रित हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed