{"_id":"69e67ea8c09fc4cca708c518","slug":"three-friends-who-left-home-for-coaching-go-missing-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-147973-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कोचिंग के लिए घर से निकलीं तीन सहेलियां लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कोचिंग के लिए घर से निकलीं तीन सहेलियां लापता
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा। जिले के नानपारा कोतवाली इलाके के एक गांव की निवासी हाईस्कूल में पढ़ने वाली तीन सहेलियां शनिवार शाम को कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकलीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। शनिवार रात और रविवार दिन भर परिजनों ने खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
किशोरी की मां ने शिकायत में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी अपनी दो सहेलियों (उम्र 14 व 16 वर्ष) के साथ शनिवार को करीब तीन बजे घर से निकली थी। तीनों ने नानपारा स्थित कोचिंग सेंटर जाने की बात कही थी। खास बात यह रही कि लड़कियां अपने साथ कपड़े और कुछ पैसे भी लेकर गई थीं, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है।
परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद रविवार देर शाम को पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लड़कियों की तलाश के लिए अलग-अलग तीन टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही आसपास के जिलों में भी संपर्क साधा गया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल है, वहीं पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।
सर्विलांस की ली जा रही मदद
एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि गायब हुई किशोरियों के लिए सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। परिजनों से पूछतांछ के बाद अन्य बिंदुओं को भी ध्यान रखकर किशोरियों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X