{"_id":"69e7404f24c8a64d0303867e","slug":"video-rapaiidaha-ma-esaesab-na-manava-tasakara-ka-parayasa-kaya-vafal-napal-nablga-lugdhaka-ka-sarakashhata-rasakaya-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुपईडीहा में एसएसबी ने मानव तस्करी का प्रयास किया विफल, नेपाली नाबालिग लड़की का सुरक्षित रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपईडीहा में एसएसबी ने मानव तस्करी का प्रयास किया विफल, नेपाली नाबालिग लड़की का सुरक्षित रेस्क्यू
बहराइच के रुपईडीहा में एसएसबी ने मानव तस्करी के एक प्रयास को विफल करते हुए एक नेपाली नाबालिग लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू किय। टीम ने एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार करके नेपाल पुलिस के हवाले किया है।
बताया गया कि 20 अप्रैल को शाम करीब 18:30 बजे नेपालगंज से रुपईडीहा की ओर आ रही 17 वर्षीय नेपाली लड़की को 22 वर्षीय युवक के साथ संदिग्ध अवस्था में रोका गया। पूछताछ में दोनों ने अपने संबंध के बारे में अलग-अलग और विरोधाभासी जानकारी दी। इससे जवानों को संदेह हुआ। इसके बाद एसएसबी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने गहन पूछताछ करते हुए लड़की के परिजनों से संपर्क किया। जांच में लड़की के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री को दो दिन पहले एक अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। साथ मौजूद युवक को वे नहीं पहचानते हैं।
इस आधार पर मामला मानव तस्करी का पाया गया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सुरक्षित रेस्क्यू कर नेपाल स्थित एनजीओ शांतिपूर्ण स्थापना गृह को एएचटीयू, नेपाल पुलिस व अन्य संस्थाओं की उपस्थिति में सुपुर्द कर दिया। वहीं पकड़े गए आरोपी को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।