{"_id":"69e680b904832b2c490074e7","slug":"father-and-son-beaten-up-and-fired-in-the-air-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-147921-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पिता-पुत्र को पीटकर की हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पिता-पुत्र को पीटकर की हवाई फायरिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रामगांव के लक्खाबौंडी में रविवार देर शाम जूस के पैसे के विवाद में दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटकर जख्मी कर दिया। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की।पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लक्खाबौंडी निवासी नफीस (26) व उनके पिता कल्लू (65) गन्ने का जूस बेचते हैं। रविवार देर शाम कुछ लोग उनके ठेले पर आए और जूस पीकर जाने लगे। इस पर नफीस ने उन्हें रोक कर जूस के पैसे मांगे, लेकिन वह पैसे देने को तैयार नहीं हुए। इस पर दोनों पक्षों में बहस होने लगी। कुछ देर बहस के बाद जूस पीने आए युवकों ने नफीस पर हमला कर दिया। बेटे को पिटता देख नफीस के पिता कल्लू ने उसे बचाने का प्रयास किया तो दबंगों ने उन्हें भी पीट दिया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।
दोनों की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े ताे दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए कट्टे से हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। परिजन दोनों घायलों को सीएचसी रमपुरवा पहुंचाया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। रामगांव थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर दशरथ व रामू समेत चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X