{"_id":"6a53f6440266f88a800fa590","slug":"89343-cusecs-of-water-released-into-the-saryu-water-level-rose-by-16-cm-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-153016-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सरयू में छोड़ा 89,343 क्यूसेक पानी, 16 सेमी बढ़ा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सरयू में छोड़ा 89,343 क्यूसेक पानी, 16 सेमी बढ़ा जलस्तर
विज्ञापन
महसी में बौंडी के निकट बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/बौंडी। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब तराई में साफ दिखाई देने लगा है। तीन बैराजों से रविवार को 89,343 क्यूसेक पानी सरयू नदी प्रणाली में छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार शाम चार बजे से रविवार शाम चार बजे तक एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 16 सेंटीमीटर बढ़ गया। रविवार दोपहर बाद जलस्तर में करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ ही सरयू खतरे के निशान से महज एक मीटर नीचे पहुंच गई है। हालात को देखते हुए महसी और कैसरगंज तहसील के तटवर्ती गांवों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है और प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है।
रविवार को जिले में करीब 70 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा से गेरुआ और कौड़ियाला नदियां उफान पर हैं। इन नदियों का पानी गिरिजापुरी बैराज से होकर सरयू में पहुंच रहा है। उधर शारदा, गिरिजा और सरयू बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण नदी का प्रवाह और तेज हो गया है। इसका असर एल्गिन ब्रिज और घूरदेवी गेज स्टेशन पर भी दिखाई देने लगा है।
महसी तहसील के पांडेयपुरवा, रामसहायपुरवा, मंगलपुरवा तथा कैसरगंज क्षेत्र के कई तटवर्ती गांवों में लोग नदी के बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अगले 24 से 48 घंटे तक बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी रहा तो निचले इलाकों में पानी प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी महसी प्रकाश सिंह ने बताया कि तटवर्ती गांवों में लेखपालों, राजस्व और राहत टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। संवेदनशील गांवों की लगातार निगरानी की जा रही है। फिलहाल नदी खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाएगा।
नदी और बैराजों की स्थिति नदी/बैराज वर्तमान जलस्तर
खतरे का निशान
स्थिति
शारदा बैराज 134.65 मीटर
135.49 मीटर
0.84 मीटर नीचे
गिरिजा बैराज 134.05 मीटर
136.78 मीटर
2.73 मीटर नीचे
सरयू बैराज 129.55 मीटर
133.50 मीटर
3.95 मीटर नीचे
एल्गिन ब्रिज (सरयू)
105.07 मीटर
106.07 मीटर
1.00 मीटर नीचे
घूरदेवी 110.96 मीटर
112.15 मीटर
1.19 मीटर नीचे
बैराजों से छोड़ा गया पानी
शारदा बैराज : 39,395 क्यूसेक
गिरिजा बैराज : 48,500 क्यूसेक
सरयू बैराज : 1,448 क्यूसेक
कुल डिस्चार्ज (तीनों बैराज) : 89,343 क्यूसेक