{"_id":"6a53f4fd6782d64f62064b50","slug":"female-patient-dies-doctor-accused-of-negligence-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-152993-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: महिला मरीज की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: महिला मरीज की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
गीता गौतम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। लखैया गांव निवासी गीता गौतम (45) की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जमोग कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें सीएचसी चरदा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
सीएचसी चरदा के चिकित्सक डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि महिला को शनिवार देर शाम को मरणासन्न हालत में अस्पताल लाया गया था। जीवनरक्षक दवाओं से उपचार का प्रयास किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार गीता का पिछले तीन-चार दिनों से जमोग के एक निजी चिकित्सक से इलाज करा करा रहे थे। शनिवार शाम इंजेक्शन लगने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश सिंह रावत ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।