फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Five cunning individuals running a cyber fraud network nabbed.

Bahraich News: साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहे पांच शातिर दबोचे

Mon, 13 Jul 2026 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Five cunning individuals running a cyber fraud network nabbed.
बहराइच में देहात कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।
बहराइच। लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों के बैंक खाते, एटीएम कार्ड, सिम और चेकबुक अपने कब्जे में लेकर साइबर ठगी का नेटवर्क चलाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ऑपरेशन साइबर-वज्र के तहत जिले में दो अलग-अलग दर्ज दो मामलों में पांच शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

शहर के घसियारीपुरा निवासी शिवराम शुक्ला ने गत नौ जुलाई को कोतवाली देहात व अनुपम पांडेय ने नगर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया था कि कुछ लोगों ने उन्हें बैंक से ऋण दिलाने की बात कहते हुए विश्वास में लिया। इसके बाद उनके बैंक खातों से संबंधित एटीएम कार्ड, चेकबुक समेत अन्य जानकारियां प्राप्त कर ली और उनके खाते से संदिग्ध लेनदेन शुरू कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों के विरुद्ध साक्ष्य संकलित करते हुए उनकी गिरफ्तारी कर ली।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए साइबर सेल, कोतवाली देहात और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, बैंक रिकॉर्ड और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। कोतवाली देहात पुलिस ने शहर के मोहल्ला नौव्वागढ़ी निवासी आशीष कश्यप, निहाल शर्मा व नानपारा के अंगनूपुरवा निवासी अर्जुन सिंह को पकड़ा है। वहीं कोतवाली नगर पुलिस ने नौव्वागढ़ी घसियारीपुरा निवासी रवि कुमार व शंभू सोनी को दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि लोन उपलब्ध कराने का भरोसा देकर उन्होंने पीड़ितों के एटीएम कार्ड, सिम, चेकबुक और अन्य बैंकिंग दस्तावेज ले लिए। बाद में इन्हीं संसाधनों का इस्तेमाल संदिग्ध ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन में किया।


आरोपियों के बैंक खातों की हो रही पड़ताल
एसपी ने बताया कि जांच एजेंसियां अब आरोपियों के बैंक खातों की मनी ट्रेल, डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगी और लाभार्थी खाते भी सामने आ सकते हैं। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed