फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Eight arrested for suspicious transactions involving others' accounts.

Bahraich News: दूसरों के खाते से संदिग्ध लेनदेन में आठ गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2026 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Eight arrested for suspicious transactions involving others' accounts.
बहराइच। थाना दरगाह व थाना मोतीपुर में पीड़ितों द्वारा साइबर ठगी की शिकायतों के बाद पुलिस ने रविवार को आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पीड़ितों को झांसा देकर उनके एटीएम व सिम कार्ड ले लिए गए थे। इसके बाद दोनों पीड़ितों के खाते से संदिग्ध लेनदेन किया जा रहा था। पुलिस ने जांच के बाद आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि थाना दरगाह में उपेंद्र सिंह निवासी काजीकटरा व थाना मोतीपुर पुलिस में सहाबुद्दीन निवासी मटेही कला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि कुछ व्यक्तियों द्वारा उनसे अपना बकाया रुपया मांगने के नाम पर उनके एटीएम व सिम कार्ड ले लिए गए थे। इसके बाद आरोपियों ने उनके खाते से संदिग्ध रूप से लेनदेन शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर जब पीड़ितों ने इसका विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि शिकायत सही मिलने पर थाना दरगाह पुलिस ने आरोपी मोनू मौर्या निवासी ग्राम आडीपुर दशरथपुर, नूर अहमद निवासी ढपालीपुरवा, मोहम्मद आमिर निवासी गुलामअलीपुरा छावनी दरगाह, साहिल बेग निवासी ग्राम परशुरामपुर थाना फखरपुर, शकील अहमद निवासी गुलामअलीपुरा, फहीम निवासी मोहल्ला नई बस्ती नाजिरपुरा व संतोष सिंह निवासी ग्राम टेंड़िया बसंतपुर व थाना मोतीपुर पुलिस ने सौरभ मिश्रा निवासी कानूनगोपुरा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed