फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A crocodile hunted a duck.

Bahraich News: मगरमच्छ ने बत्तख का किया शिकार

Mon, 13 Jul 2026 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
A crocodile hunted a duck.
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत बर्दिया गांव में आबादी के बीच स्थित तालाब में अरसे से रह रहे मगरमच्छ ने एक बार फिर दहशत फैला दी है। शनिवार दोपहर मगरमच्छ ने तालाब किनारे गई एक बत्तख को अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर और लाठी-डंडों से हल्ला बोलकर बत्तख को मगरमच्छ के मुंह से छुड़ा लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। महिलाएं और बच्चे तालाब के आसपास जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, मगरमच्छ पिछले कई वर्षों से इसी तालाब में रह रहा है। पिछले वर्ष वन विभाग ने जाल लगाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब मानसून शुरू होने के साथ मगरमच्छ फिर सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed