सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A bridge and approach road will be built at Badla Talab at a cost of Rs 3.20 crore.

Bahraich News: बड़ैला तालाब पर 3.20 करोड़ से बनेगा पुल व पहुंच मार्ग

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
A bridge and approach road will be built at Badla Talab at a cost of Rs 3.20 crore.
पयागपुर में बड़ापुल व अप्रोच मार्ग का ​शिलान्यास करते विधायक व अन्य। - फोटो : पयागपुर में बड़ापुल व अप्रोच मार्ग का ​शिलान्यास करते विधायक व अन्य।
विज्ञापन
पयागपुर। ग्राम गुरचाही स्थित बहुप्रतीक्षित बड़ैला तालाब पर पुल एवं पहुंच मार्ग का शिलान्यास सोमवार देर शाम विधायक सुभाष त्रिपाठी ने किया। 3.20 करोड़ की इस परियोजना के तहत पुल के साथ 3.2 किमी पक्की सड़क का निर्माण होगा, जिसमें 500 मीटर आरसीसी सड़क भी शामिल है।
Trending Videos



इस अवसर पर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तेजी से विकास कार्य करा रही है। उन्होंने कहा कि पुल और सड़क के अभाव में क्षेत्र के लोगों को करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। पुल बनने से किसानों, छात्रों और मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सच्चिदानंद पाठक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, विष्णु दयाल चौहान, किसान मोर्चा जिला संयोजक सत्य प्रकाश सिंह ‘सत्या’, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आनंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed