{"_id":"6a0ca913666efaa54b033975","slug":"the-woman-died-of-burn-injuries-while-trying-to-trap-her-brothers-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-149707-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भाइयों को फंसाने की कोशिश में जलने से हुई थी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भाइयों को फंसाने की कोशिश में जलने से हुई थी महिला की मौत
विज्ञापन
महिला की जलकर हुई मौत के मामले में गिरफ्तार पति और महिला के भाई।
- फोटो : महिला की जलकर हुई मौत के मामले में गिरफ्तार पति और महिला के भाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहराइच। थाना दरगाह शरीफ इलाके में आग से जलकर महिला की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मायके में रह रही महिला ने संपत्ति के लालच में अपने भाइयों को फंसाने के लिए खुद राजस्थान निवासी पति के साथ अपने घर में आग लगाई थी। इस दौरान वह आग की चपेट में आकर झुलस गई और लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने साजिश रचने में मृतका के पति व घटना को छिपाने में महिला के भाई और भतीजे को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि गत 16 मई को नूरूद्दीन चक गांव निवासी चंदा के घर में आग लग गई थी। इसमें झुलसकर चंदा की मौत हो गई थी। इस मामले के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, सीओ सिटी नगर नारायण दत्त मिश्र को लगाया गया था। दरगाह थाना के प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह भी टीम के साथ मामले की जांच में जुटे थे। जांच के दौरान पता चला कि ससुराल की संपत्ति के लालच में राजस्थान के जयपुर सिटी निवासी पति आर राजीव ने पत्नी चंदा के साथ पूरी साजिश रची थी। घटना की रात भी वह सीसीटीवी में कई बार इधर से उधर आता-जाता दिखा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में मिले सुराग के आधार पर आरोपी पति राजीव के साथ ही मृतका के भाई शफी अहमद तथा भतीजे शम्मी अहमद को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
सौतेले भाइयों से था जमीन का विवाद
अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी पति से पूछताछ में पता चला है कि चंदा का सौतेले भाइयों से जमीन का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर उन्हें फंसाने के लिए पत्नी व पति ने मिलकर घर में आग लगाई थी। इसी दौरान वो स्वयं आग की चपेट में आ गई। जांच के दौरान पति राजीव ने मृतका के साथ मिलकर आग लगाने की बात की पुष्टि की है। वहीं, महिला के भाई शफी अहमद व शम्मी अहमद को झुलसी चंदा को जबरन घर में रोकने और पुलिस को सूचना न देने के चलते गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos