सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   District manager of Aadhaar Seva Kendra arrested while taking bribe

Bahraich News: आधार सेवा केंद्र का जिला प्रबंधक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
District manager of Aadhaar Seva Kendra arrested while taking bribe
एंटी करप्शन टीम द्वारा पकड़ा गया आधार सेवा केंद्र का मैनेजर। - फोटो : एंटी करप्शन टीम द्वारा पकड़ा गया आधार सेवा केंद्र का मैनेजर।
विज्ञापन
बहराइच। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम गोंडा ने मंगलवार को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और आधार सेवा केंद्र के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर आधार सेवा केंद्र संचालक को हर माह रुपये न देने पर सेंटर बंद कराने की धमकी देने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos


देहात कोतवाली के बहादुरचक गांव निवासी राजेंद्र कुमार ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि लखनऊ निवासी आशुतोष पांडे, जिले में सीएससी और आधार सेवा केंद्रों के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर पद पर तैनात है। आरोपी उनसे हर माह 10 हजार रुपये की मांग कर रहा है। रकम न देने पर आधार सेवा केंद्र और सीएससी का संचालन बंद कराने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद निरीक्षक धनंजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। मंगलवार को शहर में नगर पालिका के पास रुपये लेने पहुंचे डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशुतोष पांडे को टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई को सफल बनाने के लिए टीम के सदस्यों ने वेश बदल रखा था ताकि आरोपी को किसी तरह का शक न हो सके। जैसे ही रिश्वत की रकम आरोपी ने हाथ में ली, टीम ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नगर कोतवाली लाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। एंटी करप्शन टीम अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं अन्य संचालकों से भी इसी तरह वसूली तो नहीं की जा रही थी।

लंबे समय से मिल रही थी शिकायत
एंटी करप्शन टीम गोंडा के निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि लंबे समय से दबाव बनाकर अवैध वसूली की शिकायतें सामने आ रही थीं, लेकिन कार्रवाई के डर से कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा था।

लखनऊ का निवासी है आरोपी
रिश्वत लेते हुए पकड़े गए सीएससीऔर आधार सेवा केंद्र के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशुतोष पांडे लखनऊ के शीतला स्क्वायर कॉलोनी मेंहदीगंज थाना सआदतगंज के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed