सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A female leopard attacked a moving bike, injuring two villagers.

Bahraich News: चलती बाइक पर मादा तेंदुआ ने मारा झपट्टा, दो ग्रामीण जख्मी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
A female leopard attacked a moving bike, injuring two villagers.
बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीण। - फोटो : बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीण।
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट में जंगली जानवरों के हमले बढ़ते जा रहे हैं। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि तेंदुआ चलती बाइक पर भी हमला करने से नहीं चूक रहा। सोमवार रात बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर एक मादा तेंदुआ ने अचानक बाइक सवार दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इससे दोनों जख्मी हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।


बर्दिया गांव निवासी मैसर अली (45) अपने साथी विजय सिंह (52) के साथ सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे सुजौली से बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गिरिजापुरी और बिछिया के बीच जंगल से सटे हिस्से में पहुंची, सड़क किनारे झाड़ियों के निकट शावकों के साथ मौजूद मादा तेंदुआ ने अचानक बाइक पर झपट्टा मार दिया। हमला इतना तेज था कि पीछे बैठे विजय सिंह सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जबकि बाइक चला रहे मैसर अली की कमर पर तेंदुए के पंजों से गहरा घाव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



घायलों ने बताया कि कुछ क्षणों के लिए स्थिति बेहद भयावह हो गई थी। मादा तेंदुआ लगातार आक्रामक मुद्रा में थी, लेकिन जख्मी होने के बावजूद दोनों ने साहस दिखाते हुए किसी तरह खुद को बचाया और मौके से निकलकर बिछिया बाजार पहुंचे। वहां एक निजी चिकित्सक के यहां दोनों का उपचार शुरू हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी राहगीरों के अनुसार हमले के समय मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ सड़क पर लगभग 20 मिनट तक रही फिर जंगल में चली गई।
विज्ञापन
Trending Videos


घटना की सूचना पाते ही वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जहां पर हमला हुआ है उसके दोनों ओर टीमें लगाई गई हैं जो राहगीरों को अलर्ट कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गश्त बढ़ा दी गई है। वन्यजीव विशेषज्ञ व ककतर्नियाघाट फ्रेंडस क्लब के अध्यक्ष बीडी लखमानी ने बताया कि शावकों के साथ होने पर मादा तेंदुआ उनकी सुरक्षा को लेकर अधिक संवेदनशील होती है और आक्रामक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed