{"_id":"6a2709e8b3f3b4d77b0f4ef5","slug":"shiva-temple-removed-from-no-mans-land-for-border-security-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-150908-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सीमा सुरक्षा के लिए नो मैंस लैंड से हटाया शिव मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सीमा सुरक्षा के लिए नो मैंस लैंड से हटाया शिव मंदिर
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुपईडीहा। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रशासन ने नो मैंस लैंड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को निबिया-जमुनहा सीमा क्षेत्र में स्थित एक पुराने शिव मंदिर को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान भारत और नेपाल दोनों देशों के प्रशासनिक तथा सुरक्षा अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। सीमा के समानांतर बनाई जा रही सुरक्षा सड़क के निर्माण और सीमा क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
इससे पहले पिछले माह लोहा शाह बाबा के मजार के अतिक्रमण वाले हिस्से को भी हटाया जा चुका है। एसडीएम नानपारा अमिता यादव ने बताया कि निबिया गांव से सटे नेपाल के जमुनहा इलाके के निकट नो मैंस लैंड में स्थित शिव मंदिर और अन्य निर्माण संज्ञान में आए थे। निरीक्षण के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में मौजूद सभी अतिक्रमणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के डीएसपी तीरथराज न्यौपाने, एसएसबी के सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार, नायब तहसीलदार अक्षय पांडे, राजस्व कर्मी तथा स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा।
सम्मान के साथ विस्थापित किया शिवलिंग
रुपईडीहा थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत ने बताया कि मंदिर हटाने से पूर्व वहां स्थापित शिवलिंग और अन्य पूजनीय सामग्री को पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया। शिवलिंग को दीनदयाल नगर वार्ड संख्या-9 स्थित थाना परिसर के पीछे बने मंदिर में स्थापित कर दिया गया है। वहां श्रद्धालु पहले की तरह पूजा-अर्चना कर सकेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos