सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The temperature reached 40 degrees again, people were suffering from the heat.

Bahraich News: फिर 40 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी से लोग बेहाल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The temperature reached 40 degrees again, people were suffering from the heat.
बहराइच में ​चिलचिलाती धूप में निकलती महिला व बच्चा।
विज्ञापन
बहराइच। जिले में मौसम ने एक बार फिर सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से लोग भीषण गर्मी से बेहाल हो उठे। दोपहर के समय गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया।



सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती रही। दोपहर होते-होते सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई। जरूरी काम से बाहर निकले लोग सिर व चेहरे को कपड़े से ढककर धूप से बचाते नजर आए। गर्मी के कारण सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ पीएल त्रिपाठी ने बताया कि आगामी पांच दिनों तक तापमान में नरमी के संकेत नहीं मिल रहे हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉ. पारितोष तिवारी ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में विशेष राहत मिलने की संभावना नहीं है। ऐसे में गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos

आधी रात को गुल हो जाती है बिजली
भीषण गर्मी के बीच शहरवासियों को अघोषित बिजली कटौती की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। दिन में तेज धूप और रात में बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मोहल्ला फ्रीगंज निवासी राकेश गुप्ता ने बताया कि रात में प्रतिदिन 12 बजे के आसपास कटौती हो रही है। एक से दो घंटे तक बिजली गायब रहती है। इससे बच्चों और बुजुर्गों की नींद प्रभावित हो रही है। घसियारीपुरा निवासी शकील अहमद ने कहा कि गर्मी के कारण घरों में रुकना मुश्किल हो जाता है और बिजली कटते ही हालात और खराब हो जाते हैं। नौवागढ़ी निवासी सीमा ने बताया कि रात में कई बार बिजली आने-जाने से इन्वर्टर भी जवाब दे देता है। उनका कहना है कि जून की भीषण गर्मी में अघोषित कटौती लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed