{"_id":"6a2708029c9e2737d900f41f","slug":"a-leopard-entered-the-village-after-the-power-went-out-climbed-onto-the-roof-and-hunted-a-goat-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-150909-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बिजली गुल होते ही गांव में घुसा तेंदुआ, छत पर चढ़ बकरी का किया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बिजली गुल होते ही गांव में घुसा तेंदुआ, छत पर चढ़ बकरी का किया शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट जंगल के निकट बसे सुजौली गांव में रविवार रात बिजली गुल होते ही पहुंचे तेंदुए ने छत पर चढ़कर बकरी का शिकार कर लिया। घटना की जानकारी होते ही गांव में दहशत फैल गई।
गांव निवासी राजकुमार और सुंदरलाल ने बताया कि रविवार देर रात गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इसी बीच तेंदुआ आबादी क्षेत्र में घुस आया। वह गांव निवासी तस्लीम खान के घर की छत पर पहुंच गया और वहां बंधी बकरी को उसने मार डाला।
सुबह परिजनों ने छत पर बकरी का क्षतविक्षत शव देखा तो सन्न रह गए। मौके पर खून से सने तेंदुए के पगचिह्न भी दिखे। इससे गांव के लोग सहम गए। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों के कारण लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। घटना की सूचना रेंज कार्यालय दी गई। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। वनकर्मियों का कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र तक पहुंच गया।
विज्ञापन
पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधने की सलाह
गिरिजापुरी क्षेत्र में जंगली जानवरों का खौफ बढ़ता जा रहा है। एक ओर कतर्नियाघाट मुख्यमार्ग पर बाघ के हमलों से ग्रामीण दहशत में हैं, वहीं दूसरी ओर बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग के आसपास तेंदुए की मौजूदगी ने राहगीरों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले एक सप्ताह में तेंदुआ कई बार राहगीरों को दौड़ा चुका है। रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि वन विभाग की टीम लोगों को लगातार सतर्क कर रही है। उनसे रात में बाहर न लेटने और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांधने के लिए कहा जा रहा है।

Trending Videos