सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   CM's dream village Bharatpur is taking shape

Bahraich News: आकार लेने लगा सीएम के सपनों का गांव भरतपुर

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
CM's dream village Bharatpur is taking shape
मिहींपुरवा के भरतपुर गांव में चल रहा निर्माणकार्य।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट जंगल से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए विकसित की जा रही भरतपुर कॉलोनी अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में आकार लेने लगी है। करीब 3.20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा आधुनिक सड़क नेटवर्क इस कॉलोनी को क्षेत्र की सबसे सुनियोजित और सुविधासंपन्न बस्ती बनाएगा। गांव में पक्की नालियाें के साथ डबल कनेक्टिविटी की व्यवस्था हाेगी।



जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देशन में लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) द्वारा तैयार मास्टर प्लान के तहत भरतपुर कॉलोनी को आधुनिक टाउनशिप की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। योजना के अनुसार नानपारा-लखीमपुर हाईवे से कॉलोनी के प्रत्येक घर तक आठ मीटर चौड़ी सड़क बनाई जा रही है। सड़क के साथ सीसी रोड, इंटरलॉकिंग टाइल्स और दोनों ओर पक्की नालियों का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता कॉलोनी में विकसित की जा रही डबल कनेक्टिविटी है। मुख्य मार्ग के दोनों ओर तीन-तीन लिंक रोड बनाई जा रही हैं, जिससे किसी भी हिस्से तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा कॉलोनी की परिधि से होकर 5.5 मीटर चौड़ी समानांतर बाईपास सड़क भी तैयार की जा रही है, जो आपातकालीन परिस्थितियों और यातायात दबाव के दौरान वैकल्पिक मार्ग का काम करेगी।
विज्ञापन
Trending Videos


अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश कॉलोनियों में केवल एक प्रवेश मार्ग होने से भविष्य में जाम और आवागमन की समस्याएं पैदा होती हैं, लेकिन भरतपुर में बहुस्तरीय सड़क नेटवर्क इन चुनौतियों का स्थायी समाधान देगा। इससे न केवल वर्तमान बल्कि आने वाले वर्षों की जरूरतों को भी ध्यान में रखा गया है।
आधुनिक टाउनशिप के रूप में उभरेगा गांव
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि सहायक अभियंता अंकित वर्मा और बृजेश प्रताप सिंह की देखरेख में कॉलोनी का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। चौड़ी सड़कें, बेहतर जल निकासी व्यवस्था और सुव्यवस्थित संपर्क मार्ग इसे क्षेत्र की अन्य कॉलोनियों से अलग पहचान देंगे। उनका कहना है कि भरतपुर कॉलोनी भविष्य में ग्रामीण और अर्द्धशहरी क्षेत्रों में विकसित होने वाली आवासीय परियोजनाओं के लिए एक आदर्श मॉडल बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed