पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Aakriti won a gold medal at the national shooting competition.

Bahraich News: आकृति ने राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Sun, 05 Jul 2026 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Aakriti won a gold medal at the national shooting competition.
आकृति शर्मा।
पयागपुर। जिले के गांव पैतौरा की होनहार निशानेबाज आकृति शर्मा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। हाल ही में भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के बाद आकृति ने खेल सत्र 2026-27 की शुरुआत भी जीत के साथ की है। पटियाला में आयोजित 33वीं डिस्ट्रिक्ट शृंखला की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

आकृति सेना में सूबेदार किशन कुमार शर्मा की पुत्री हैं और पटियाला के आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा हैं। वह मार्च 2025 से 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग का नियमित अभ्यास कर रही हैं। उनकी मेहनत का परिणाम लगातार प्रतियोगिताओं में देखने को मिल रहा है। इससे पहले भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने सबसे अधिक अंक हासिल कर भारतीय टीम के ट्रायल के लिए भी क्वालिफाई किया था।
विज्ञापन

जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने के बाद अब पटियाला में मिले गोल्ड मेडल ने उनकी उपलब्धियों में एक और नया अध्याय जोड़ दिया है। परिवार के सदस्य ओम प्रकाश शर्मा, शानू शर्मा, योगेंद्र शर्मा और लालिंदर ने आकृति की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि उनका सपना भारतीय टीम की जर्सी पहनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed