{"_id":"6a4aa300989dad1615005776","slug":"roadways-bus-collides-with-tractor-trolley-one-dead-11-injured-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-152539-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी रोडवेज बस, एक की मौत, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी रोडवेज बस, एक की मौत, 11 घायल
विज्ञापन
चिलवरिया चीनी मिल के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रसत रोडवेज बस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/चित्तौरा। गोंडा-बहराइच हाईवे पर रविवार तड़के चिलवरिया के पास वाराणसी कैंट डिपो की रोडवेज बस आगे चल रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।
रविवार सुबह करीब पांच बजे वाराणसी कैंट डिपो की बस गोंडा से बहराइच की ओर आ रही थी। चिलवरिया के पास आगे चल रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में गढ़वा, नौतला रामगांव निवासी ट्रैक्टर चालक हरिओम सिंह (48) की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, बस सवार सुमित केसरवानी (23) निवासी वाराणसी कैंट, रेयांश (2) निवासी कोतवाली देहात, बहराइच, जावेद (35) निवासी नूरुद्दीन चक, दरगाह शरीफ, बहराइच, नीरज बाजपेई (35) निवासी धनावा, खैरीघाट बहराइच, रुकैया (17) निवासी नूरुद्दीन चक, दरगाह शरीफ, सुरजन (33) निवासी दरगाह शरीफ, सूरज (35) निवासी रुपईडीहा, ओम वर्मा (6) निवासी रुपईडीहा, तथा आरुषि (3) निवासी नूरुद्दीन चक घायल हो गए। इनके अलावा पार्वती (70) एवं उनके पति शिव प्रसाद (75) निवासी संजय नगर, थाना छावनी, कानपुर भी जख्मी हुए हैं। आरुषि, जावेद की पुत्री है, जबकि ओम वर्मा, सूरज का पुत्र है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों को छुट्टी दे दी, जबकि शेष का उपचार जारी है। पार्वती की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
डीएम ने घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजकर उपचार शुरू कराया गया है। गंभीर घायल का बेहतर इलाज सुनिश्चित कराया जा रहा है। घटना की जांच कराई जा रही है।
एसपी ने कहा, हादसे के कारणों की हो रही जांच
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया बस के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।