{"_id":"6a4aa131186219660106baa9","slug":"measles-outbreak-in-pukhaipurwa-team-arrives-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-152576-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पुखाईपुरवा में फैला खसरा, पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पुखाईपुरवा में फैला खसरा, पहुंची टीम
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती खसरा से पीड़ित संजय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंडी। ग्राम पंचायत यादवपुर के मजरा पुखाईपुरवा में खसरा फैलने से एक वृद्ध व पांच बच्चे बीमार हो गए हैं। इनमें एक बच्चे को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और प्रभावित लोगों को दवाएं वितरित कर जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी।
ग्रामीणों के अनुसार खसरे की चपेट में आने से प्रिंसी (3), संजय (4), शिवांशी (9 माह), जितेंद्र (5), मनोज (8) तथा नारायण (60) बीमार हो गए हैं। इनमें संजय की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा गांव के कई अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना देकर प्रभावित क्षेत्र में चिकित्सकीय टीम भेजने और पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने की मांग की थी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार देर शाम गांव पहुंची और मरीजों का परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि गांव में खसरे के प्रकोप की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को तत्काल मौके पर भेजकर प्रभावित लोगों को दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही ग्रामीणों को साफ-सफाई बनाए रखने और आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य टीम दोबारा गांव का दौरा कर स्थिति की निगरानी करेगी तथा आवश्यकता अनुसार दवाओं का वितरण और उपचार जारी रखा जाएगा।