सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Accused of cheating three people of Rs 3.30 lakh

Bahraich News: तीन लोगों से 3.30 लाख की ठगी का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 08 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating three people of Rs 3.30 lakh
विज्ञापन
तुलसीपुर। सऊदी अरब में नौकरी दिलाने और वीजा दिलाने के नाम पर तीन लोगों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एसपी से शिकायत के बाद सोनवा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
Trending Videos





बहराइच जिले के रिसिया क्षेत्र के गुलहरिया गांव निवासी मोसिम खान ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि सोनवा क्षेत्र के नासिरगंज बाजार निवासी सलीम ने उनके बेटे से सऊदी में सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीजा व नौकरी के लिए 1.10 लाख रुपये लिए। इसी तरह, रिसिया क्षेत्र के बलिदानपुरवा निवासी रहीमन व रिसिया बाजार निवासी सहाबुद्दीन खान के साथ भी 1.10-1.10 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ितों ने बताया कि वे सभी छह माह तक नौकरी व वीजा के लिए भटकते रहे, जिसके बाद उन सभी ने एसपी से मदद की गुहार लगाई।

सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि सलीम पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed