{"_id":"69879f2fd75ab9dee80d1a86","slug":"swat-team-disbanded-in-charge-and-nine-other-policemen-present-in-line-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-144018-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: स्वाट टीम भंग, प्रभारी व नौ अन्य पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: स्वाट टीम भंग, प्रभारी व नौ अन्य पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में बीते दिनों हुई कई घटनाओं का खुलासा न कर पाने पर एसपी रामनयन सिंह ने स्वाट टीम को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। उन्होंने टीम के प्रभारी व नौ अन्य पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों से विभिन्न आपराधिक मामलों में पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान उठ रहे थे। इनमें से एक पयागपुर क्षेत्र में हुई जगदेव की हत्या का मामला भी है। इस हत्याकांड के बाद विपक्षी दलों ने मुद्दा बनाया था। घटना के एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद इस हत्याकांड का खुलासा नहीं हो पाया। इसी प्रकार अन्य कई मामले भी सामने आए, जिनमें पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में रही।
इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने शनिवार को स्वाट टीम प्रभारी मनोज यादव, एसआई सर्वजीत गुप्ता व राशिद अली खान, मुख्य आरक्षी अजीत चंद्र सिंह के साथ आरक्षी राहुल वाजपेयी, अमित कुमार यादव, अंकुर यादव, विष्णु प्रताप सिंह, संतोष कुमार यादव व बजरंगी राय को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर पूरी टीम को भंग कर दिया। ऐसा माना जा रहा है कि शीघ्र ही और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
Trending Videos