{"_id":"69879f60dae9837bd80e0e46","slug":"the-driver-was-beaten-by-the-toll-plaza-employees-bahraich-news-c-98-1-slko1007-144034-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: वाहन चालक को टोलप्लाजा कर्मियों ने पीटा, वाहन का शीशा भी तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: वाहन चालक को टोलप्लाजा कर्मियों ने पीटा, वाहन का शीशा भी तोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। नानपारा स्थित टोलप्लाजा पर कर्मियों ने एक वाहन चालक की पिटाई कर उसके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने सर्वर डाउन होने के चलते टोलकर्मियों को अतिरिक्त रुपये देने से मना कर दिया।
नानपारा स्थित टोलप्लाजा पर कर्मियों की मनमानी का एक मामला फिर सामने आया है। शुक्रवार रात नौ बजे एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे नानपारा क्षेत्र के सिलेटनगंज निवासी पवन सिंह नानपारा टोलप्लाजा पर पहुंचे। सर्वर डाउन होने के चलते उनके खाते से टोल के रुपये नहीं कट सके।
टोलप्लाजा पर सर्वर डाउन होने से फास्ट टैग कार्य नहीं कर रहा था। इसके एवज में टोलकर्मियों ने पवन से अतिरिक्त रुपये की मांग की। उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा कि उनके खाते में पूरे रुपये हैं। ऐसी स्थिति में वह अतिरिक्त रुपये क्यों दे।
इस पर टोलकर्मियों ने पवन को गाली देते हुए मौके पर ही जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं टोलकर्मियों ने उनके वाहन के पीछे का शीशा भी तोड़ दिया। पवन के सिर पर गंभीर चोट आई है। नानपारा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने दोनों पक्षों को आपस में बैठाकर सुलह करा दी।
Trending Videos