{"_id":"6a0e80ee7026e5c075024bce","slug":"bahraich-bjp-leader-dies-after-ambulance-was-not-available-for-two-hours-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दो घंटे तक नहीं मिली एंबुलेंस भाजपा नेता की चली गई जान, बेटे ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो घंटे तक नहीं मिली एंबुलेंस भाजपा नेता की चली गई जान, बेटे ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 21 May 2026 09:23 AM IST
विज्ञापन
सार
मेडिकल कॉलेज के लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस प्रभारी बासुदेव पांडेय ने बताया कि कॉलेज में कुल छह एंबुलेंस हैं। उन्होंने कहा कि एक साथ ज्यादा इमरजेंसी आने पर दिक्कत हो जाती है। मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
ओम प्रकाश गुप्त (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। एंबुलेंस समय पर न मिलने के कारण भाजपा नेता की मौत का आरोप उनके परिजनों ने लगाया है। मोहल्ला बशीरगंज निवासी भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्त (55) की सोमवार रात अचानक स्तबीयत खराब हो गई।
Trending Videos
उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर बताते हुए उन्हें लखनऊ के लॉरी अस्पताल रेफर कर दिया।
ये भी पढ़ें - यूपी: बसपा-कांग्रेस गठबंधन कोशिशों पर बचाव की मुद्रा में आई कांग्रेस, पार्टी नेता दे रहे हैं सफाई; बसपा की ये है रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - विधानसभा चुनाव के पहले सर्जरी की तैयारी में बसपा, कई मंडल अध्यक्षों को बदलने की तैयारी; 24 मई को बड़ी बैठक
ओमप्रकाश के बेटे दिनेश गुप्त का आरोप है कि उन्होंने करीब दो घंटे तक एंबुलेंस के लिए अनुरोध किया, लेकिन कोई एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। इसी दौरान उनके पिता की मौत हो गई। परिजनों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही है।
मामले पर मेडिकल कॉलेज के लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस प्रभारी बासुदेव पांडेय ने बताया कि कॉलेज में कुल छह एंबुलेंस हैं। इनमें दो एंबुलेंस सीएचसी से जुड़ी हैं, जबकि बाकी चार एंबुलेंस पर पूरे जिले का भार है। उन्होंने कहा कि एक साथ ज्यादा इमरजेंसी आने पर दिक्कत हो जाती है। इस मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।