सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sitapur: Husband hangs himself after killing his wife with a sharp weapon.

Sitapur: पत्नी की धारदार हथियार से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, एक साल पहले हुई थी शादी

अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 21 May 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
सार

युवक ने आंगन में चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रही अपनी पत्नी के चेहरे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद दीपू ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 

Sitapur: Husband hangs himself after killing his wife with a sharp weapon.
मृतक महिला व घर में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

सीतापुर जिले के थानगांव के इसरौली गांव में पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। 



पुलिस के अनुसार दीपू भार्गव (22) ने आंगन में चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रही अपनी पत्नी छाया देवी (24) के चेहरे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद दीपू ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्ष पूर्व हुआ था विवाह 
दीपू भार्गव की शादी हरिहरपुर नेवादा, थाना रेउसा निवासी मेवालाल की 22 वर्षीय पुत्री छाया देवी के साथ 9 मई 2025 को हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही विदाई को लेकर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था। मायके पक्ष के मुताबिक, कुछ संभ्रांत लोगों की पंचायत के बाद 19 मई 2026 को छाया देवी को ससुराल भेजा गया था।
विज्ञापन
Trending Videos


मृतका के पिता मेवालाल ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप उसके पति दीपू, ननद, सास और ससुर पर लगाया है। बताया कि छाया देवी चार माह से गर्भवती भी थी। सूचना मिलने पर एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह दक्षिणी, सीओ महमूदाबाद वेदप्रकाश श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष विमल गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने पति-पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed