Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bahraich News
›
VIDEO : दिनदहाड़े गांव में घुसा तेंदुआ, मां से छीनने लगा मासूम, बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से 10 मिनट तक भिड़ी महिला
{"_id":"6a0e9425af427268d0084f15","slug":"video-video-thanathahaugdha-gava-ma-ghasa-tathaaa-ma-sa-chhanana-lga-masama-bta-ka-bcana-ka-le-tathae-sa-10-manata-taka-bhaugdha-mahal-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दिनदहाड़े गांव में घुसा तेंदुआ, मां से छीनने लगा मासूम, बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से 10 मिनट तक भिड़ी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दिनदहाड़े गांव में घुसा तेंदुआ, मां से छीनने लगा मासूम, बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से 10 मिनट तक भिड़ी महिला
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत बरखड़िया बीट के तेलियनपुरवा गांव में बृहस्पतिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ दिनदहाड़े गांव में आ धमका। गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने सड़क किनारे बैठे एक मासूम बच्चे को दबोचकर ले जाने का प्रयास किया। बेटे को बचाने के लिए मां तेंदुए से भिड़ गई और करीब दस मिनट तक संघर्ष करती रही। घटना में महिला, उसका पुत्र और एक युवक घायल हो गए।
तेलियनपुरवा गांव निवासी मीना (32) पत्नी हीरालाल सुबह अपने पांच वर्षीय पुत्र मोहित के साथ गन्ने के खेत के पास सड़क किनारे बैठी थी। तभी अचानक खेत से निकले तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर उसे खींचकर ले जाने की कोशिश की। बेटे को तेंदुए के जबड़े में फंसा देख महिला ने साहस दिखाते हुए तेंदुए से भिड़ंत कर दी। उसने बच्चे को पकड़कर छुड़ाने का प्रयास किया और शोर मचाने लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला करीब दस मिनट तक तेंदुए से संघर्ष करती रही। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों के शोर और भीड़ बढ़ने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर गन्ने के खेत की ओर भाग गया।
भागते समय तेंदुए ने पास खड़े उमेश (26) पुत्र बिंद्रा पर भी हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर और गर्दन पर गहरे घाव हो गए। वहीं महिला के हाथ, पैर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। बच्चे मोहित को भी खरोंचें आई हैं।
घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही कतर्नियाघाट वनक्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम को गांव में निगरानी के लिए लगाया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और तेंदुए की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।