सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Children displayed their talent in sports competitions

Bahraich News: खेल प्रतियोगिताओं में नौनिहालों ने दिखाई प्रतिभा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Children displayed their talent in sports competitions
खेल महोत्सव में मौजूद अति​थि व अन्य। - फोटो : खेल महोत्सव में मौजूद अति​थि व अन्य।
विज्ञापन
बहराइच। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित पीएम श्री विद्यालय के बच्चों की जिला स्तरीय एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को किसान पीजी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित हुई। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विनय सक्सेना रहे, जबकि कार्यक्रम का निर्देशन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने किया।
Trending Videos


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रतियोगिता में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि में विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने रंगोली, हास्य व्यंग्य गीत और कविता के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रोफेसर सक्सेना और कॉलेज के प्रोफेसर लेफ्टिनेंट एसबी रावत ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। प्रतियोगिताओं का संचालन प्रशिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र पाल सिंह ने किया। आभार ज्ञापन एआरपी राजेश कुमार मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर वित्त एवं लेखा अधिकारी वीरेश कुमार वर्मा, व्यायाम शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाध्यापक रजनीश पाठक, वीरेंद्र कुमार, प्रीति मिश्रा, डॉ. नंद कुमार शुक्ला, अभिमन्यु त्रिपाठी, संतोष सिंह, शक्तिधर पाठक, शैलेंद्र कुमार वर्मा, श्याम सुंदर, शबनम, नदीम अहमद, रघुकुल शिरोमणि, योगेश गुप्ता, विनोद यादव, अखिलेश कुमार, दिलीप वर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed