फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Collision between auto-rickshaw and car; siblings and driver killed.

Bahraich News: ऑटो व कार में भिड़ंत, भाई-बहन व चालक की मौत

Wed, 15 Jul 2026 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Collision between auto-rickshaw and car; siblings and driver killed.
हादसे में जान गंवाने वाले भाई बहन।
कैसरगंज/जरवलरोड। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर कोनारी डाक बंगला के पास सोमवार देर रात ऑटो व कार में जोरदार भिड़ंत होने से भाई-बहन व ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि मृत बच्चों के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जरवलरोड के घूरनपुर के कसमढ़ा साईपुरवा गांव निवासी एखलाक अहमद (40) पत्नी नाजरुन (35), बेटी सोनम (13) व बेटे फैजान (8) के साथ सोमवार को खरीदारी के लिए बहराइच गए थे। देर रात सभी ऑटो से घर लौट रहे थे। कैसरगंज बाजार से आगे कोनारी डाक बंगले के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में सोनम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इकबाल अहमद, फैजान, नाजरुन के साथ ही ऑटो चालक शफीक (45) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


कैसरगंज पुलिस ने सोनम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। वहां सभी की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार लखनऊ में उपचार के दौरान मंगलवार को फैजान व शफीक ने भी दम तोड़ दिया, जबकि नाजरुन व एखलाक का उपचार जारी है।

हादसे में जान गंवाने वाले भाई बहन।

हादसे में जान गंवाने वाले भाई बहन।

हादसे में जान गंवाने वाले भाई बहन।

हादसे में जान गंवाने वाले भाई बहन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed