फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Increased threat to Loniyan Purwa; Saryu's waves are battering three houses.

Bahraich News: लोनियन पुरवा पर बढ़ा खतरा, तीन घरों से टकरा रहीं सरयू की लहरें

Wed, 15 Jul 2026 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Increased threat to Loniyan Purwa; Saryu's waves are battering three houses.
महसी के लोनियनपुरवा में कटान में समाहित होते मकान।
बहराइच। तीन बैराजों से मंगलवार को सरयू में 1.09 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद महसी तहसील के लोनियन पुरवा गांव पर संकट गहरा गया है। नदी की तेज धारा तीन मकानों पर थपेड़े ले रही है और कटान इतनी तेज है कि गांव के नदी में समा जाने की आशंका से ग्रामीण दहशत में हैं। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित स्थान पर जमीन चिन्हित करने के निर्देश लेखपाल को दिए।
विज्ञापन


नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के बीच भले ही सरयू नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन उसका रौद्र रूप अब कटान के रूप में सामने आने लगा है। ग्राम पंचायत मांझा के मजरा लोनियन पुरवा में सरयू की लहरें लगातार गांव की ओर बढ़ रही हैं। गांव निवासी देशराज, सरयू और रामदुलारे के मकानों की दीवारों पर नदी की लहरें थपेड़े ले रही हैं। तीनों परिवार अपने घरों का अधिकांश सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा चुके हैं, जबकि मकानों का कुछ हिस्सा नदी में समा चुका है। मंगलवार सुबह तक नदी करीब 10 बीघा उपजाऊ कृषि भूमि भी निगल गई। कटान की रफ्तार से पूरे गांव में भय का माहौल है और लोग अपने आशियाने बचाने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन


कटान की सूचना पर उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह के निर्देश पर तहसीलदार विकास कुमार राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लेखपाल अंकुर श्रीवास्तव को आसपास ग्राम समाज की भूमि चिह्नित कर संभावित प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि कटान प्रभावित परिवारों को दैवीय आपदा राहत कोष से नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन लगातार तटवर्ती गांवों की निगरानी कर रहा है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राजस्व एवं राहत टीमों को अलर्ट रखा गया है।


मंगलवार को जलस्तर की स्थिति
नदी/बैराज जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज

शारदा बैराज 134.40 मीटर
135.49 मीटर
21,540 क्यूसेक
गिरिजापुरी बैराज 134.65 मीटर
136.78 मीटर
87,476 क्यूसेक

सरयू बैराज 128.95 मीटर
133.50 मीटर
250 क्यूसेक
तीनों बैराज से सरयू नदी में चल रहा पानी 1,09,266 क्यूसेक
एल्गिन ब्रिज (सरयू)
105.11 मीटर
106.07 मीटर

घूरदेवी 111.04 मीटर
112.15 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed