{"_id":"69d6a2c3f5d016a5e0067b04","slug":"conflict-due-to-election-rivalry-excise-constable-attacked-with-sword-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-147188-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चुनावी रंजिश में संघर्ष, आबकारी सिपाही पर तलवार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चुनावी रंजिश में संघर्ष, आबकारी सिपाही पर तलवार से हमला
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मारपीट में घायल युवक का चल रहा इलाज।
- फोटो : मेडिकल कॉलेज में मारपीट में घायल युवक का चल रहा इलाज।
विज्ञापन
बहराइच। खैरा धौकल गांव में ग्राम पंचायत चुनाव की रंजिश में मंगलवार देर रात पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान पक्ष के परिजनों में कहासुनी के बाद जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान तलवार से हुए हमले में ग्राम प्रधान पति व उन्नाव में तैनात आबकारी सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। संघर्ष में दो अन्य भी लहूलुहान हुए हैं। गांव में चार थानों की पुलिस तैनात है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
थाना रामगांव के खैरा धौकल गांव की ग्राम प्रधान कृष्णावती और पूर्व प्रधान छब्बन के बीच कई वर्षों से चुनावी रंजिश चली आ रही है। कृष्णावती के पति विनय कुमार आबकारी विभाग में सिपाही हैं और वर्तमान में उन्नाव जनपद में तैनात हैं। वे 10 दिनों के अवकाश पर घर आए हुए थे। मंगलवार रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर उनकी पूर्व प्रधान झब्बन और उनके समर्थकों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने विनय कुमार पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। संघर्ष में दोनों पक्षों के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर थाना रामगांव, बौंडी, हरदी और खैरीघाट की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने संघर्ष में घायल छब्बन, विनय कुमार और हाशिम को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। घटना के बाद दोनों पक्षों के समर्थक बड़ी संख्या में मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। किसी प्रकार की झड़प न हो, इसके लिए नगर कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे।
पुनर्मतगणना के बाद जीती थीं कृष्णावती
वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में खैरा धौकल से पहले छब्बन को विजेता घोषित किया गया था। परिणाम से असंतुष्ट होकर कृष्णावती ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुनर्मतगणना कराई गई, जिसमें कृष्णावती को विजेता घोषित किया गया। तभी से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही है।
11 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
रामगांव थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया कि कृष्णावती की तहरीर के आधार पर पूर्व प्रधान पक्ष के छब्बन, असलम, शौकत, इसहाक समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। गांव में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।
Trending Videos