सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pharmacist kidnapped from Lucknow, found in Sitapur the next day

Bahraich News: फार्मासिस्ट का लखनऊ से अपहरण, दूसरे दिन सीतापुर में मिले

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist kidnapped from Lucknow, found in Sitapur the next day
मो. इमरान। - फोटो : मो. इमरान।
विज्ञापन
सीतापुर/ बहराइच। बहराइच में तैनात सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज निवासी फार्मासिस्ट मो. इमरान मंगलवार को लखनऊ से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पत्नी दरख्शां सलमा ने अपहरण की आशंका जताते हुए बहराइच नगर कोतवाली में तहरीर दी। बुधवार को सीतापुर पुलिस व एसटीएफ ने फार्मासिस्ट को सीतापुर से खोज निकाला। पांच आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है।
Trending Videos




मो. इमरान की तैनाती बहराइच जिले के मटेरा पीएचसी में है। उन्होंने मोहल्ला काजीपुरा में घर बनवाया है। पत्नी के अनुसार वह चार अप्रैल को सगाई समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई गए थे। मंगलवार को फ्लाइट से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से टैक्सी कर घर आने की बात कही। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर जब फोन किया, तो वह हर बार अपनी अलग-अलग लोकेशन बताते रहे। इसी दौरान परिजनों, रिश्तेदारों और कार्यालय में तैनात सहयोगियों से अलग-अलग ऑनलाइन लगभग 1.5 लाख रुपये मंगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसपर पत्नी ने अपहरण की आशंका जताते हुए बहराइच नगर कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि फार्मासिस्ट के गायब होने की सूचना आसपास के जिलों में दी गई थी। सीतापुर में वह सकुशल मिल गए हैं। आरोपियों से सीतापुर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed