सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacks villager and girl, four minutes long struggle

Bahraich News: ग्रामीण व युवती पर तेंदुए का हमला, चार मिनट हुआ संघर्ष

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks villager and girl, four minutes long struggle
निशानगाड़ा रेंज में तेंदुए के हमले में घायल इंदर साहनी।  - फोटो : निशानगाड़ा रेंज में तेंदुए के हमले में घायल इंदर साहनी।
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में तेंदुए के हमले थम नहीं रहे हैं। मंगलवार को दो घटनाएं सामने आईं। एक गांव में तेंदुए ने घर में घुसकर बकरी को शिकार बनाया और ग्रामीण पर हमला कर दिया। तेंदुए और ग्रामीण के बीच चार मिनट तक संघर्ष हुआ। इसमें ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं, दूसरी ओर घास काटने गई एक युवती पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन घटनाओं के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
Trending Videos


निशानगाड़ा रेंज के रमपुरवा ग्राम पंचायत स्थित कुटिया गांव में मंगलवार रात करीब 11 बजे तेंदुआ इंदल साहनी के घर में घुस गया। उसने आंगन में बंधी बकरी का सिर धड़ से अलग कर दिया। आहट सुनकर बाहर आए इंदल साहनी ने जब शोर मचाते हुए तेंदुए को भगाने की कोशिश की तो तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए दोनों के बीच करीब चार मिनट तक संघर्ष हुआ। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों को देख तेंदुआ खेतों की ओर भाग निकला। हमले में इंदल साहनी के पेट, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आईं। रात में उनका इलाज गांव में कराया गया, बाद में उन्हें पीएचसी सुजौली में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी घटना बुधवार दोपहर में सुजौली रेंज के बनकटी गांव की है, जहां घास काटने गई विनीता कुमारी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। गांव की अन्य महिलाओं के साथ होने के चलते शोर मचाने पर तेंदुआ भागा। विनीता के पैर और पीठ में खरोंच आई है। परिजनों ने उसे भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया।
रेंजर सुजौली रोहित कुमार ने बताया कि युवती पर हमले की जानकारी समय पर नहीं मिल पाई, जिससे टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। फिलहाल क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। वहीं डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि प्रभावित गांवों के आसपास गश्त तेज कर दी गई है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग रात में पहरा देने को मजबूर हैं और वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

तेंदुए के हमले की स्थिति में ऐसे करें बचाव
घबराएं नहीं, खुद को संभालें।
शांत रहें और धीरे-धीरे पीछे हटें।
खुद को बड़ा दिखाने की कोशिश करें।
आंखों से संपर्क बनाए रखें।
तेंदुए की तरफ पीठ न करें। उसकी ओर देखते रहें, लेकिन उसे उकसाने वाली हरकत न करें।
हमला होने पर जोर से शोर करें और बचाव करें।
जंगल या सुनसान क्षेत्र में अकेले न जाएं।
बच्चों को अकेला बाहर न छोड़ें।
रात में टॉर्च का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed