सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elephants reached Jamuniha, trampled two bighas of crops.

Bahraich News: जमुनिहा पहुंचे हाथी, दो बीघा फसल रौंदी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Elephants reached Jamuniha, trampled two bighas of crops.
कारीकोट के जमुनिहा गांव हाथी के उत्पात में बर्बाद हुई फसल।  - फोटो : कारीकोट के जमुनिहा गांव हाथी के उत्पात में बर्बाद हुई फसल।
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य से सटे गांवों में जंगली हाथियों की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। मंगलवार रात जमुनिहा गांव पहुंचे हाथियों के झुंड ने किसानों की दो बीघा गेहूं की फसल रौंदकर बर्बाद कर दी।
Trending Videos


ग्राम कारीकोट निवासी मिलाप सिंह का खेत जमुनिहा गांव के निकट है। रात में खेत में घुसे हाथियों ने करीब दो बीघा गेहूं की खड़ी फसल नष्ट कर दी। हाथियों की चिघ्घाड़ सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और हांका लगाकर उन्हें जंगल की ओर भगाने लगे। करीब एक घंटे तक खेतों में उत्पात मचाने के बाद हाथियों का झुंड वापस जंगल की ओर गया। कतर्नियाघाट रेंज के रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि क्षेत्र में हाथियों का मूवमेंट फिर से बढ़ा है। जंगल से सटे गांवों के लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वन विभाग की टीम भी लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed