सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elephants uproot trees in Girijapuri

Bahraich News: गिरिजापुरी में हाथियों ने उखाड़े पेड़

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 16 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Elephants uproot trees in Girijapuri
मिहींपुरवा-बिछिया मार्ग के बीच में हाथी के उत्पात में गिरा पेड़। -स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार देर रात गिरिजापुरी स्थित सिंचाई कॉलोनी में जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने सरकारी आवासों के पास सड़क किनारे लगे कई पेड़ों को उखाड़ दिया। पेड़ सड़क पर गिरने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। इस दौरान एक हाथी रह-रहकर चिंघाड़ता रहा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
Trending Videos



ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का झुंड करीब चार घंटे तक क्षेत्र में डटा रहा। रात के सन्नाटे में गूंजती चिंघाड़ से गिरिजापुरी कॉलोनी के लोग घरों में सहमे रहे। कई लोगों ने हाथियों की आवाज और गतिविधियों को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि शनिवार शाम बाइक सवार पर हमला करने के बाद एक टस्कर हाथी देर रात तक घटनास्थल के आसपास मंडराता रहा। इस दौरान उसने सड़क पर काफी देर तक उत्पात मचाया। हाथी के सड़क पर खड़े रहने से यातायात प्रभावित रहा और राहगीरों को सुरक्षित दूरी बनाकर इंतजार करना पड़ा।


वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई। गिरे हुए पेड़ों को हटाकर मार्ग पर यातायात बहाल कराया गया। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और रात में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।


लगातार बढ़ती हाथियों की गतिविधियों से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed