सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Naduna's team became champion

Bahraich News: नदौना की टीम बनी चैंपियन

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 16 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Naduna's team became champion
क्रिकेट टूर्नामेंट में बैटिंग कर शुरुआत करते मुख्य अति​थि।  - स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
धरसवां। राम तेज पांडेय इंटर कॉलेज में आयोजित प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। नदौना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच का शुभारंभ समाजसेवी मन्नू सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैदान में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
Trending Videos



नदौना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 14 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाज इकबाल ने 36 गेंदों पर 126 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया। विशाल यादव ने 29 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेपी इलेवन की टीम 13 ओवरों में 186 रन ही बना सकी। उत्कर्ष ने 48 और पुनीत ने 38 रन बनाए। नदौना के रोहित ने चार विकेट झटके। नदौना की टीम ने 26 रनों से मैच जीत लिया।

विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed