{"_id":"69922636af15a039070d2c56","slug":"jalabhishek-of-bholenath-was-done-as-per-the-rituals-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-144447-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: विधि-विधान से किया भोलेनाथ का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: विधि-विधान से किया भोलेनाथ का जलाभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
बौंडी के सागरनाथ धाम में भोलेनाथ का जलाभिषेक करते श्रद्धालु। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। महाशिवरात्रि पर रविवार सुबह से ही शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के पांडवकालीन श्रीसिद्धनाथ, जंगली नाथ, मंगलीनाथ व अन्य मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया, यह सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। चहुंओर हर हर महादेव... की गूंज रही।
श्रीसिद्धनाथ मंदिर के महंत महामंडलेश्वर रवि गिरि महाराज ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग कतारें लगवाई गईं। इसके अतिरिक्त मां संहारिणी मंदिर तथा मरी माता मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
डीएम अक्षय त्रिपाठी व एसपी राम नयन सिंह सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। नगर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान डीएम व एसपी ने सिद्धनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की। महंत रवि गिरि महाराज से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार पांडवकालीन मंगलीनाथ शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। बीजे गांव, नंदा गांव, हरिहरपुर, रिक्खीगांव, अंटहवा, अवधूत गांव, सेमरा, धन्नी गांव, सद्धु गांव, रामनगर व महादेवा सहित आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर महादेव से आशीर्वाद मांगा। मंगलीनाथ रामलीला समिति के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने भी परिवार सहित जलाभिषेक किया।
रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार सिसई सलोन मंदिर से कांवरिया संघ के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। शिवभक्तों ने विभिन्न मोहल्लों से होते हुए नानकपुरा स्थित पंचवटी सीताराम आश्रम के शिव मंदिर में जलाभिषेक किया।
बौंडी प्रतिनिधि के अनुसार राजा रेहुआ स्थित सागरनाथ धाम में भोर से ही शिवभक्तों का तांता लगा रहा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस अवसर पर धाम के पुजारी एवं प्रबंधक शिवराम त्रिपाठी व कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Trending Videos