सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Meerut beat Gorakhpur by eight wickets

Bahraich News: मेरठ ने गोरखपुर को आठ विकेट से हराया

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 16 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Meerut beat Gorakhpur by eight wickets
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में बैटिंग करती ​खिलाड़ी।  -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित देवीपाटन मंडल वुमेंस सीनियर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला मंडल क्रिकेट एसोसिएशन गोरखपुर व मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के बीच हुआ। मेरठ ने गोरखपुर को आठ विकेट से पराजित किया।
Trending Videos



टॉस जीतकर गोरखपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। निर्धारित 30 ओवरों में पूरी टीम 71 रनों पर सिमट गई। गोरखपुर की ओर से गीतांजलि सिंह ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। मेरठ की गेंदबाज जानवी बाल्यान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन



72 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम ने तेज शुरुआत की और 11.2 ओवरों में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। खुशी ठाकुर ने नाबाद 27 रन बनाए। गोरखपुर की ओर से आराध्या निगम और अमृता राव ने एक-एक विकेट लिया।


उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ज्योति बाल्यान को ‘वूमेन ऑफ द मैच’ चुना गया। निर्णायक की भूमिका मान्या मिश्रा व शताक्षी अवस्थी ने निभाई। स्कोरर ततहीर फातिमा रहीं, जबकि आंखों देखा हाल आदिल जमीर ने सुनाया। टूर्नामेंट निदेशक इशरत मोहम्मद खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed