सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   From a prosperous Panchayat to the national stage, the headman raised his prestige.

Bahraich News: समृद्ध पंचायत से राष्ट्रीय मंच तक अपनी प्रधान ने बढ़ाया मान

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
From a prosperous Panchayat to the national stage, the headman raised his prestige.
दिल्ली में समारोह में पहुंचीं महसी के गोविंदापुर की ग्राम प्रधान आरती।  - फोटो : दिल्ली में समारोह में पहुंचीं महसी के गोविंदापुर की ग्राम प्रधान आरती।
विज्ञापन
बहराइच। महसी विकासखंड की ग्राम पंचायत गोविंदपुर की प्रधान आरती को सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान के तहत चयनित कर दिल्ली आमंत्रित किया गया। बुधवार को वह दिल्ली पहुंचीं। उन्होंने ग्राम पंचायत में स्वच्छता, पेयजल और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की पहल की है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर उन्होंने जिले की पंचायतों का प्रतिनिधित्व किया और ग्रामीण विकास के अनुभव साझा किए। आरती ने कहा कि यह सम्मान पूरे गांव और बहराइच जिले का सम्मान है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से उन्हें गांव के विकास के लिए और बेहतर काम करने की प्रेरणा मिली है।
Trending Videos


गोविंदपुर ग्राम पंचायत में कराए गए प्रमुख कार्य

- गांव में स्वच्छता अभियान और कचरा निस्तारण व्यवस्था।
- 80 हैंडपंप दुरुस्त कराकर पेयजल व्यवस्था में किया सुधार।
- महिलाओं के 06 स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन।
- सड़क व नाली निर्माण कार्य बेहतर कराया।
- 150 पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा।
- स्कूल और पंचायत भवन का कायकल्प कराया।

---------------
कविता भारती ने गांव में विकास की नई मिसाल पेश की

विकास खंड चित्तौरा के ग्राम पंचायत किशनपुर माफी की ग्राम प्रधान कविता भारती को भी सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान के लिए चयनित किया गया था। पारिवारिक शोक के कारण वह दिल्ली कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं, लेकिन पंचायत स्तर पर उनके कार्यों की सराहना हो रही है। उन्होंने गांव में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया है। ग्राम प्रधान कविता ने कहा कि वह सास के निधन के चलते दिल्ली नहीं जा सकीं, लेकिन यह सम्मान पूरे गांव की मेहनत का परिणाम है। भविष्य में भी पंचायत के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशनपुर माफी में कराए गए प्रमुख कार्य
- 15 सड़कों और नालियों का निर्माण।
- 250 पात्र परिवारों को आवास व शौचालय योजना से जोड़ा।
- आंगनबाड़ी व विद्यालय की व्यवस्था में सुधार किया।
- 65 हैंडपंप को दुरुस्त कराकर पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाया।
- गांव को साफ रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया।
- महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए हक के लिए जागरूक किया।

महिला ग्राम प्रधानों की सक्रिय भागीदारी से पंचायतों में विकास कार्यों को नई दिशा मिल रही है। जिले की दोनों प्रधानों का चयन गर्व की बात है। -अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी बहराइच


कोट-सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान महिलाओं को नेतृत्व में आगे लाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। जिले की प्रधानों ने अपने कार्यों से अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है। - चंद्रभान, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed