{"_id":"69c038e78ecdc049e100b7a4","slug":"more-patients-with-fever-and-stomach-ache-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-146228-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बुखार-पेट दर्द के अधिक अाए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बुखार-पेट दर्द के अधिक अाए मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
अमवा हुसैनपुर पीएचसी में मरीज देखतीं चिकित्सक। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान पेट दर्द, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। दो दिनों की बारिश और मौसम में आए बदलाव का असर बुजुर्गों और बच्चों की सेहत पर देखा गया। मेले में इलाज के साथ-साथ जांच कराने के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नर्सिंगडीहा में आयोजित मेले में डॉ. शुएब की मौजूदगी में जरीना, सोमिया, बिट्टी, मनीष और गुड़िया समेत करीब 10 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई।
महसी प्रतिनिधि ने बताया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी में दोपहर 12 बजे तक 25 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इनमें आठ पुरुष, नौ महिलाएं और आठ बच्चे शामिल रहे। मेले में जांच, दवा वितरण और चिकित्सकीय परामर्श सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
रुपईडीहा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 27 मरीजों का परीक्षण किया गया। डॉ. रजनी गुप्ता ने सभी मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं और उपचार प्रदान किया।
बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में 45 मरीजों की जांच हुई।
आयुष चिकित्सक डॉ. सुरेश गुप्ता ने मरीजों को दवाएं और आवश्यक परामर्श दिया। इनमें सावित्री देवी, पवनेश, सुनीता, तैयब अली, हसीना, राहुल, राजेश, लाजवंती, बुद्धिलाल, गीता देवी, सलमा, मोहम्मद मुन्ना, जूही बेगम, राजित राम, फिरोज और निहारिका सहित अन्य मरीज शामिल रहे।
नानपारा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमवा हुसैनपुर में 47 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित कर सलाह भी दी।
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार चौगड़वा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मेले में 52 मरीजों की जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकीम अहमद ने बताया कि रेनू, कासिम, अक्षयवर, गोपी और अलीमुन निश सहित कई मरीजों का उपचार किया गया।
हुजूरपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमवापुर में आयोजित मेले में डॉ. अशोक कुमार ने मरीजों का परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीज जुकाम और बुखार से पीड़ित रहे। मौसम परिवर्तन के चलते लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।
Trending Videos