सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gas distribution system is getting back on track in the city, but there is a scramble in rural areas.

Bahraich News: शहर में पटरी पर लौटने लगी गैस वितरण व्यवस्था, ग्रामीण क्षेत्रों में मारामारी

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 17 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Gas distribution system is getting back on track in the city, but there is a scramble in rural areas.
सुजौली के विशुनापुर में गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पर मौजूद लोग। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। जिले में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच शहर में वितरण व्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। सोमवार से जिला मुख्यालय पर डोर-टू-डोर गैस वितरण की शुरुआत कर दी गई, जिससे शहर के कुछ इलाकों में उपभोक्ताओं को राहत मिली है। वहीं ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में अब भी गैस के लिए लोगों को एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
Trending Videos



जिले के 14 विकास खंडों में कुल 71 गैस एजेंसियों के माध्यम से करीब 7.568 लाख 568 को गैस की आपूर्ति की जाती है। एक सप्ताह से अचानक सप्लाई प्रभावित होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को तीन ट्रक गैस सिलिंडर जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद पहले से हुई बुकिंग के आधार पर शहर में डोर-टू-डोर वितरण शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंडेन गैस एजेंसी के संचालक रामचंद्र ने बताया कि पहले से दर्ज बुकिंग के अनुसार उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे सप्लाई बढ़ेगी, बाकी उपभोक्ताओं को भी सिलिंडर मिलना शुरू हो जाएगा।


दूसरी ओर विशेश्वरगंज, बाबागंज, नानपारा, कैसरगंज और महसी इलाको में सोमवार को भी गैस के लिए लोग परेशान नजर आए। नानपारा निवासी शकील अहमद ने बताया कि एजेंसी पर कई घंटे इंतजार करने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला। वहीं कैसरगंज के रामनारायण यादव ने कहा कि कई दिन से बुकिंग कराने के बावजूद गैस नहीं मिल रही है, जिससे घर का कामकाज प्रभावित हो रहा है।



-------------
होटल और ढाबा संचालकों की परेशानी बरकरार
गैस की कमी का असर होटल और ढाबा संचालकों पर भी पड़ रहा है। कैसरगंज के ढाबा संचालक मोहम्मद सलीम ने बताया कि सिलिंडर न मिलने से कारोबार प्रभावित हो रहा है और कई बार ग्राहकों को वापस करना पड़ रहा है। वहीं नानपारा के होटल संचालक रमेश गुप्ता ने कहा कि बाजार में कुछ लोग अधिक कीमत लेकर सिलिंडर देने की बात करते हैं, लेकिन मजबूरी में भी हर बार ऐसा करना संभव नहीं है।

----------------
सुजौली में गैस एजेंसी पर पसरा रहा सन्नाटा
कतर्नियाघाट के सुजौली इलाके के विशुनापुर स्थित भारत गैस एजेंसी पर सोमवार को सन्नाटा पसरा रहा। यहां से बार्डर महज कुछ दूरी पर है। एजेंसी पर कई दिन से गैस सिलिंडर न होने का पता चला। एजेंसी संचालक भोंदू प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को सिलिंडर आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कितनी बुकिंग लंबित हैं, इसकी सटीक जानकारी ऑपरेटर राहुल के पास है, जो एसडीएम की बैठक में शामिल होने गए हुए हैं।


-------------
तीन-चार दिन में सुधर जाएगी व्यवस्था : डीएसओ

जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि शहर में गैस वितरण व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और उपभोक्ताओं को घर-घर सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ दिक्कत जरूर है, लेकिन तीन से चार दिन के भीतर व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर लौट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed