{"_id":"69b1b523e9e4aa26c700b686","slug":"gayatri-mahayagya-concluded-with-purnahuti-bahraich-news-c-98-1-slko1009-145648-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ गायत्री महायज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ गायत्री महायज्ञ
विज्ञापन
विशेश्वरगंज में गायत्री महायज्ञ में शामिल श्रद्धालु।
विज्ञापन
विशेश्वरगंज। विकास खंड कार्यालय के सामने छह मार्च से चल रहा शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ बुधवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। समापन अवसर पर यज्ञोपवीत, दीक्षा, नामकरण और विद्यारंभ सहित विभिन्न संस्कार विधिवत संपन्न कराए गए।
कार्यक्रम के दौरान यज्ञ के उपरांत दांपत्य सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें 21 विवाहित जोड़ों ने भाग लिया और आदर्श वैवाहिक जीवन के सूत्रों की जानकारी प्राप्त की। शांतिकुंज हरिद्वार से आए आचार्य जय प्रकाश ने कहा कि वर्तमान समय में परिवारों में कई प्रकार की विकृतियां देखने को मिल रही हैं। पहले विवाह को सात जन्मों का पवित्र बंधन माना जाता था, लेकिन आज पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से इसे अनुबंध की तरह देखा जाने लगा है। उन्होंने दंपतियों को पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आदर्श वैवाहिक सूत्रों को अपनाने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में महायज्ञ को सफल बनाने वाले कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। शाम को भव्य दीपयज्ञ के साथ प्रज्ञा पुराण कथा का समापन हुआ। दीपयज्ञ में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी ने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के जीवन सूत्रों को अपनाकर ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
Trending Videos