सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Girlfriend's father and three others arrested

Bahraich News: प्रेमिका का पिता व तीन अन्य गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 07 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend's father and three others arrested
विज्ञापन
बहराइच। जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की पीटकर की गई हत्या के मामले में प्रेमिका के पिता सहित चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
Trending Videos



रानीपुर के हरदुवा गांव निवासी राजू दो दिन पहले एक युवती के फोन आने के बाद घर से निकला था। देर रात वह गांव से करीब दो किलोमीटर दूर गंभीर रूप से घायल अवस्था में बेहोश मिला। उसके शरीर पर लाठी-डंडों से हमले के कई निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ननके की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि जांच के बाद शुक्रवार को युवती के पिता सहजराम और उसके तीन चचेरे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार राजू का युवती से प्रेम प्रसंग था, जिससे नाराज परिजनों ने उसे बुलाकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed