सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   India-Nepal border reopens after three days, traffic normalises

Bahraich News: तीन दिन बाद खुली भारत-नेपाल सीमा, आवागमन हुआ सामान्य

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 07 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
India-Nepal border reopens after three days, traffic normalises
भारत-नेपाल सीमा पर आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग करते एसएसबी के जवान। -संवाद
विज्ञापन
रुपईडीहा। नेपाल में हुए आम चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से बंद की गई भारत-नेपाल सीमा तीन दिन बाद शुक्रवार को फिर खोल दी गई। सीमा खुलते ही बॉर्डर से दोनों देशों के बीच आवागमन सामान्य हो गया। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सीमा चौकी पर आने-जाने वाले सभी लोगों की सघन जांच की जा रही है।
Trending Videos



नेपाल में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 5 मार्च की रात करीब 9:30 बजे सीमा पर आवागमन के लिए गेट खोला गया था, लेकिन आधे घंटे बाद रात 10 बजे प्रतिदिन की तरह दोनों ओर से गेट बंद कर दिए गए थे। शुक्रवार सुबह छह बजे से सीमा का संचालन पहले की तरह नियमित रूप से शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीमा खुलने के बाद धीरे-धीरे लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है, हालांकि पहले दिन भीड़ सामान्य से कम रही। इस रुपईडीहा बॉर्डर से रोजाना व्यापारियों, मजदूरों, मरीजों और आम नागरिकों सहित करीब 50 हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है, इसलिए सीमा खुलने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है।


सीमा चौकी पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एसएसबी के सहायक कमांडेंट अमित कटियार के नेतृत्व में सुरक्षा बल आने-जाने वाले सभी लोगों की पहचान और सामान की जांच कर रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।


वहीं नेपाल में मतदान के बाद नई सरकार और राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मतदान कर लौट रहे नेपाली नागरिक अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत को लेकर कयास लगाते नजर आए।


एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पहले की तरह कड़ी रखी गई है। सभी लोगों को जांच के बाद ही सीमा पार करने दिया जा रहा है और फिलहाल दोनों देशों के बीच शुक्रवार से आवागमन पूरी तरह सामान्य हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed