{"_id":"69abda2ce25bc09cae01bd0c","slug":"video-video-kataranayaghata-kashhatara-ka-tana-hanahara-na-bugdhhaya-mana-yapaesasa-ma-ral-mahasha-va-ashal-ka-mal-safalta-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कतर्नियाघाट क्षेत्र के तीन होनहारों ने बढ़ाया मान, यूपीएससी में रोली, महेश व अंशुल को मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कतर्नियाघाट क्षेत्र के तीन होनहारों ने बढ़ाया मान, यूपीएससी में रोली, महेश व अंशुल को मिली सफलता
मिहींपुरवा (बहराइच)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा परिणाम घोषित होते ही कतर्नियाघाट जंगल क्षेत्र के मिहींपुरवा तहसील में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के तीन होनहार छात्र-छात्राओं ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। परिणाम आने के बाद उनके घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। नगर पंचायत मिहींपुरवा निवासी रोली मदेशिया ने यूपीएससी परीक्षा में 457वीं रैंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। रोली के पिता संतोष मदेशिया कस्बे में ‘अवध ड्रेसेज़’ नाम से कपड़ों की दुकान चलाते हैं। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और क्षेत्र के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में भारत–नेपाल सीमा से सटे गांव गौरा पिपरा निवासी महेश जायसवाल ने यूपीएससी परीक्षा में 590वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। महेश के पिता राजकुमार जायसवाल किसान हैं। उनके दो बड़े भाई भी पिता के साथ खेती-बाड़ी का काम करते हैं। सीमावर्ती गांव के बेटे की इस उपलब्धि से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं तहसील क्षेत्र के उर्रा बाजार निवासी अंशुल अग्रवाल ने भी यूपीएससी परीक्षा में 799वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अंशुल के पिता श्रवण अग्रवाल उर्रा गांव में कपड़ों की दुकान चलाते हैं। तहसील मिहींपुरवा के इन तीनों होनहारों की सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों,ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।