सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   KDC B team won by 10 runs in friendly cricket

Bahraich News: मैत्री क्रिकेट में केडीसी बी टीम 10 रनों से जीती

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 07 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
KDC B team won by 10 runs in friendly cricket
बहराइच के केडीसी में क्रिकेट मैच में बल्लेबाजी करता ​खिलाड़ी।     - स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान पर शुक्रवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी द्वारा एक मैत्री मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला केडीसी ए और केडीसी बी टीमों के बीच खेला गया। जिसमें खिलाड़ियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया।
Trending Videos


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केडीसी बी ने निर्धारित 30 ओवरों में छह विकेट खोकर 174 रन बनाए। राजवीर सिंह ने 94 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। जबकि आरज खुर्शीद ने 19 रन जोड़े। केडीसी ए की ओर से साफवान खान ने दो, जबकि आरव और सुंदरम ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी ए की टीम ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन पूरी टीम 29 ओवरों में 164 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से किशन वर्मा ने 64 और वेदांश पांडेय ने 33 रन बनाए। केडीसी बी के गेंदबाज अंकित तिवारी ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए और अपनी टीम को 10 रनों से रोमांचक जीत दिलाई। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed