{"_id":"69ac1000e3b6ee33cd0f916c","slug":"video-video-napal-canava-ka-btha-rapaiidaha-bjara-ma-bugdhha-ranaka-vayaparaya-ka-acachha-karabra-ka-umamatha-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नेपाल चुनाव के बाद रुपईडीहा बाजार में बढ़ी रौनक, व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नेपाल चुनाव के बाद रुपईडीहा बाजार में बढ़ी रौनक, व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद
रुपईडीहा। नेपाल के बांके जिले के नेपालगंज क्षेत्र में 5 मार्च को हुए मतदान के कारण भारत-नेपाल सीमा बंद कर दी गई थी, जिससे रुपईडीहा बाजार में पिछले कुछ दिनों से सन्नाटा बना हुआ था। अब मतगणना के बाद अधिकांश परिणाम घोषित हो चुके हैं और सीमा पर आवागमन सामान्य होने लगा है, जिसके चलते शनिवार को रुपईडीहा बाजार में काफी भीड़भाड़ देखने को मिली।
शनिवार होने के कारण नेपाल में साप्ताहिक अवकाश भी रहता है। इसी वजह से बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक खरीदारी के लिए रुपईडीहा बाजार पहुंचते हैं, जिससे बाजार में रौनक बढ़ गई है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बलराम मिश्रा, संरक्षक विजय मित्तल, रतन अग्रवाल, उपाध्यक्ष कन्हैया वर्मा और हाजी अब्दुलरहीम आदि व्यापारियों ने बताया कि आज बाजार में ग्राहकों की अच्छी भीड़ है और व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।