सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Head-on collision between two trucks on highway in Bahraich cleaner killed several injured including drivers

Bahraich: हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत, क्लीनर की मौत; चालकों समेत कई घायल, तेल लूटने बाल्टी लेकर पहुंचे लोग

अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 22 May 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार

बहराइच में नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में क्लीनर की केबिन में दबकर मौत हो गई। जबकि, तेल फैलने से एक के बाद एक बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Head-on collision between two trucks on highway in Bahraich cleaner killed several injured including drivers
हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बहराइच में नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर शुक्रवार को दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद गाड़ी में लदा तेल सड़क पर फैल गया। हाईवे फिसलन भरी पट्टी में तब्दील हो गया। हादसे में एक ट्रक के क्लीनर की केबिन में दबकर मौत हो गई। जबकि, कई बाइक सवार तेल की फिसलन में फिसलकर गिरने से घायल हो गए। घटना के बाद हाईवे पर घंटों यातायात प्रभावित रहा।



बताया गया कि बिहार के रक्सौल से हापुड़ जा रहा ट्रक शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रायबोझा पुलिया के पास अचानक अनियंत्रित हो गया। वह सामने से बिहार की ओर गिट्टी लेकर जा रहे ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया

हादसे के समय एक ट्रक में मौजूद क्लीनर सुहेद (28) केबिन में फंस गया। आसपास मौजूद लोग उसकी चीख सुनकर दौड़े। लेकिन, जब तक उसे बाहर निकाला जा सका, उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos


सूचना पर सीओ प्रद्युम्न सिंह और मोतीपुर थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद केबिन काटकर क्लीनर का शव बाहर निकाला गया। इस दौरान हाईवे पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही।

तेल बहने से हाईवे बना हादसों का जाल

हादसे के बाद स्थिति तब और बिगड़ गई, जब ट्रक में लदे कड़वा तेल से भरे पीपे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे तेल सड़क पर फैल गया। हाईवे पर फिसलन से वहां से गुजर रहे कई बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। 

डिब्बे, बाल्टी और कैन में तेल भरने लगे लोग

कड़वा तेल बहने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण डिब्बे, बाल्टियां और कैन लेकर मौके पर पहुंच गए। लोग सड़क पर फैले तेल को भरने में जुट गए। इससे कुछ देर के लिए हालात और बिगड़ गए। पुलिस ने लोगों को हटाकर स्थिति नियंत्रित की।

फायर ब्रिगेड ने धोई सड़क, तब बहाल हुआ यातायात

मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम बुलाकर पानी से सड़क धुलवाई गई। ताकि, फिसलन कम हो सके। वहीं क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाया गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed